फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राहुल पूरे देश से मांगे माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राफेल डील के पाक-साफ होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की गई है।
विज्ञापन

राफेल डील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए लोकसभा चुनाव से पहले एक नारा दिया था। राफेल डील का पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट ने राफेल की डील में कहीं कोई गड़बड़ी प्राथमिक तौर पर नहीं पाई थी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला भी सुना दिया था। अब राफेल डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर भाजपाई सड़क पर उतर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी ने जो झूठे आरोप लगाए उससे देश और प्रधानमंत्री की मानहानि हुई है, इसलिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अजय अवस्थी, जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, केवी सिंह, संदीप अवस्थी, अनुपमा सिंह, गांगेश पाठक, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, वरिष्ठ नेता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें