फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी थी आफत की सड़क अब राहत का सबब

विज्ञापन
नवनिर्मित कलेक्ट्रेट मार्ग पर आवागमन करते वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दुर्दशाग्रस्त कलक्ट्रेट मार्ग की सूरत बदल गई है। एक सप्ताह से चल रहा मार्ग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। नवीन मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी चालू हो गया है। अब ये वास्तव में मॉडल मार्ग नजर आ रहा है। इस पर डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट पहले ही लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

अमर जवान चौक (सोल्जर बोर्ड चौराहे) से डाक बंगला तिराहे तक जाने वाली सड़क को कलक्ट्रेट मार्ग कहा जाता है। कलक्ट्रेट परिसर के दोनों प्रवेश द्वार इसी मार्ग पर हैं। विकास भवन जाने के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग किया जाता है। न्यायालय जाने वाले लोग भी यहीं से गुजरते हैं। पिछले तीन माह से सड़क की स्थिति बेहद खराब थी।
हालांकि डीएम पुलकित खरे ने इस मार्ग को शहर के मॉडल मार्ग के रूप में विकसित करने की कवायद कर डिवाइडर का निर्माण कराने के साथ ही स्ट्रीट लाइट्स भी लगवाईं थीं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसका लोकार्पण हुआ था, लेकिन इसके बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। अब नगर पालिका ने 78 लाख रुपये से इस मार्ग का निर्माण कराया है। मंगलवार को पूरी सड़क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया। मार्ग बनने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यश अग्निहोत्री ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। ट्रक और ट्रैक्टर भी यहां गड्ढों में फंस जाते थे। सड़क का निर्माण हो गया है, तो अब राहत मिलेगी।
विमल कुमार ने कहा कि अब वास्तव में ये शहर की सबसे अच्छी सड़क हो गई है। सड़क पर डिवाइडर भी हैं और स्ट्रीट लाइट्स भी लगीं हैं। अब ये मॉडल मार्ग हो गया है।
रंजीत कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। दुर्घटनाएं कम होंगी। अक्सर गड्ढों में दोपहिया वाहन सवार के अलावा भारी वाहन भी फंस जाते थे।
विनीत गुप्ता ने बताया कि सड़क की दशा ज्यादा खराब थी। अब शहर में सभी मार्ग इसी तरह विकसित किए जाने की कोशिश की जानी चाहिए। वास्तव में ये शहर की सबसे अच्छी सड़क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें