फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगी एक्सरे,पैथालॉजी की सुविधाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में काम करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय में अब पैथोलॉजी जांच और एक्सरे की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलीं तो बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक एक्सरे व पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं दोपहर दो बजे तक उपलब्ध हैं। इसके चलते दूरदराज से आने वाले मरीज देरी होने पर बिना जांच के लौटने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा हादसों में घायलों को रात्रि में एक्सरे सुविधा नहीं मिल पाती थी। ऐसे में गंभीर मरीजों को एक्सरे के लिए सुबह का इंतजार करना पड़ता था।
पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की अत्यधिक भीड़ रही है। लेकिन, सुबह 11 बजे के बाद सैंपल लेने बंद कर दिए जाते हैं। जिससे देर से आने वाले मरीजों को बिना जांच के बैरंग लौट पड़ रहा है। पैथालॉजी में जांचों की संख्या बढ़ने व रात्रि में एक्सरे न होने की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

बोलीं प्राचार्य
अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे एक्सरे, पैथोलॉजी संचालित रखने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को परेशान न होना पड़े साथ ही बेहतर सुविधाएं मिल सके।
पैथोलॉजी में बढ़ाया गया पैरा मेडिकल स्टाफ
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांचों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यहां तैनात लैब तकनीशियनों पर नजर डाली जाए तो दो लैब टेक्नीशियन , तीन ऑपरेटर के सहारे 18 घंटे पैथोलॉजी चल रही थी। अब 24 घंटे पैथोलॉजी खुलने के बाद एक लैब टेक्नीशियन के अलावा तीन अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें