फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियमितता मिलने पर तीन कोचिंग संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में मानक पूरे न करने पर तीन कोचिंग संचालकों को कोचिंग बंद करने और कोचिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद की ओर से महात्मा गांधी मार्ग पर चल रही सुनीत कुमार सर क्लासेस को नोटिस जारी किया गया है। इसमें आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक एक मकान में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, कोचिंग में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए कोचिंग को बंद कर स्पष्टीकरण प्रेषित करें, अन्यथा कोचिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवेगंज में संचालित कोचिंग सनसराइजल क्लासेज एक टिनशेड के हॉल में संचालित मिला और कोचिंग का पंजीकरण भी नहीं पाया गया। इस पर संचालक को कोचिंग बंद करने के साथ एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर कोतवाली के पास संचालित कोचिंग दृष्टि एकेडमी में बोर्ड लगा पाया गया। वहां संचालक मौजूद नहीं मिले। इस पर उनको कोचिंग पंजीकरण सहित मानक पूरे करते हुए कोचिंग संचालन के संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें