फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाटिका और मार्गों के निर्माण में गड़बड़ी पर प्रधान व सचिव को नोटिस

Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने प्रधान से 15 दिन में मांगा जवाब, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अपनी वाटिका और मार्गों के निर्माण में गड़बड़ी पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने भरखनी की ग्राम पंचायत उबरीखेड़ा के प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिया है। प्रधान से 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।
जिलाधिकारी ने उबरीखेड़ा निवासी अर्जित कुमार आदि के शिकायती पत्र पर जांच कराई। गड़बड़ी पर उबरीखेड़ा के प्रधान बृजपाल यादव और पंचायत सचिव अभिषेक कुमार सिंह से जवाब-तलब किया है। बताया कि सहकारिता के सहायक आयुक्त और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि 2021-22 में ग्राम सभा की बैठक किए जाने का रजिस्टर नहीं मिला। पंचायत भवन में तीन कमरे ही बने हैं। फर्श और शौचालय नहीं बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर औपचारिकता भर के लिए रखा मिला। पूर्वी तालाब, बेठिया तालाब और रामकुंड तालाब में सफाई नहीं कराई गई थी। 2022-23 में प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी। नाली और इंटरलाॅकिंग में एक साइड में ही नाली बनवाई गई है। खड़ंजा लगा है, नाली नहीं बनी है। वाटिका में 25 पौध मिले। वाटिका बनवाए जाने पर करीब 3.00 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें