फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रसव के लिए वसूली करने वाली स्टाफ नर्स को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में तैनात स्टाफ नर्स पर प्रसव के दौरान वसूली के आरोप लगने का मामला तूल पकड़ गया है। सीएचसी अधीक्षक ने पूरे मामले पर स्टाफ नर्स को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बावन कस्बा निवासी शहनवाज अपनी पत्नी आसमा को बीती दस अगस्त को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था। शहनवाज का आरोप है कि उससे 12 सौ रुपये की वसूली की गई और रुपये न देने पर जच्चा बच्चा का सही इलाज न करने की धमकी दी गई। इस मामले में अमर उजाला में बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान में लेकर सीएचसी अधीक्षक डा. विनीत तिवारी ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नोटिस में पूर्व में स्टाफ नर्स के खिलाफ मिली शिकायतों का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें