फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंचार्ज अध्यापक निलंबित, बीईओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मसीत में दूध में पानी डालकर बच्चों को देने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शेष सहायक अध्यापक व शिक्षामित्रों के वेतन और मानदेय पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि ब्लाक में मसीत में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जूनियर में 74 व प्राथमिक में 100 बच्चे हैं। स्कूल में रसोइया ने दो लीटर दूध में पानी डालकर पांच लीटर बनाया था।
इसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने लिया। बीएसए ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीलम को निलंबित किया गया है। जबकि दो सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र व एक रसोइयों के वेतन, मानदेय पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बीईओ चंद्रशेखर यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें