हरदोई। यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा पूर्ण न करने पर 811 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 516 माध्यमिक विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा गया है।
भारत सरकार के यू डायस प्लस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक विद्यालयों का पूरा विवरण अपलोड किया जाना था। इसमें विद्यालय, शिक्षकों और विद्यार्थियों का विवरण शामिल था। बीएसए की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में बताया कि गया कि कक्षा एक से आठ तक की विभागीय मान्यता प्राप्त 811 विद्यार्थियों ने डाटा फीड नहीं किया। इस पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसमें उनका यू डायस कोड व मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 516 माध्यमिक विद्यालयों ने भी डाटा फीड नहीं किया है। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर उसने विद्यालयों का डाटा फीड कराने और विभागीय कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
प्रभारी बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा ने बताया कि सभी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर डाटा पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।