फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आबादी में संचालित डेयरी के 40 संचालकों को नोटिस

Fri, 14 Feb 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पालिका परिषद ने डेयरी आबादी के बाहर शिफ्ट किए जाने के लिए दिया 15 दिन का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगरीय निकाय ने एक बार फिर से आबादी में संचालित डेयरी को आबादी के बाहर शिफ्ट कराने की कवायद शुरू की है। निकाय की ओर से 40 डेयरी संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। संचालकों को 15 दिन के अंदर डेयरी को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट कराने की हिदायत दी गई है। चेतावनी दी है कि 15 दिन बाद जुर्माना लगाया जाएगा और आबादी क्षेत्र में डेयरी संचालन बंद करा दिया जाएगा।
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से अन्य कार्यों के साथ ही आबादी क्षेत्र में संचालित डेयरी को भी आबादी से बाहर शिफ्ट कराने की तैयारी की गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के मोहल्लों में संचालित डेयरी को चिह्नित कराया गया है। जिसमें करीब 40 डेयरी चिह्नित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आबादी में संचालित डेयरी के कारण मार्गों पर गंदगी के साथ ही नाला-नालियां भी चोक होती रहती हैं। साफ-सफाई के बाद भी मवेशियों की ओर से की जाने वाली गंदगी के कारण नालियां चोक हो जाती हैं। जिससे पानी निकासी बाधित होती है। बताया कि 40 डेयरी संचालकों को नोटिस दी गई हैं। 15 दिन का समय दिया गया है। जिसके बाद आबादी क्षेत्र में संचालित डेयरी संचालकों पर जुर्माना आदि लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें