फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अपार आइडी बनाने में ढिलाई पर 1,538 स्कूलों को नोटिस

Wed, 22 Jan 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन में बीईओ के माध्यम से बीएसए ने मांगा जवाब
विज्ञापन

- स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने भी जाहिर की है नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाने की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर 1,538 विद्यालयों के जिम्मेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से तीन दिन के अंदर जवाब-तलब किया है। कहा है कि अपार आईडी बनाने के काम में तेजी लाई जाए। आज और कल अपार आईडी दिवस का आयोजन कर शत-प्रतिशत आईडी बनाने का काम किया जाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के साथ ही अन्य गतिविधियों आदि के ब्योरा को एक स्थान पर संग्रहीत किए जाने के उद्देश्य से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से अपार आईडी बनवाए जाने की व्यवस्था दी गई है। बीएसए ने बुधवार को अपार आईडी बनाए जाने की समीक्षा की।
समीक्षा में पाया कि परिषदीय स्कूलों के साथ ही मदरसा, बिना सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई और अन्य विद्यालयों आदि में अपार आईडी बनाए जाने की स्थिति पिछड़ी हुई है। जिससे जिले की भी स्थिति खराब हो रही है। बताया कि अपार आईडी की कम स्थिति पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

बताया कि सरकार से सहायता प्राप्त 42 विद्यालयों के साथ ही 1,496 परिषदीय और अन्य विद्यालयों में अपार आईडी बनाए जाने का काम पंजीकरण छात्रों की संख्या में अभी अधिक संख्या में लंबित है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों से तीन दिन के अंदर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से जवाब उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें