फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर 105 माध्यमिक स्कूलों को नोटिस

Fri, 31 Jan 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआईओएस ने दो दिन में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की आईडी बनाने की दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विद्यार्थियों की अपार (आटोमेटेड परमानेंट एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने में माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों की भी लापरवाही सामने आई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने आईडी बनाने में लापरवाही पर 105 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। प्रधानाचार्यों से कहा है कि दो दिन के अंदर पंजीकृत विद्यालयों की शत-प्रतिशत आईडी बनवाते हुए रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन

सरकार ने परिषदीय से लेकर माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की अपार आईडी बनवाए जाने की व्यवस्था दी है। विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाए जाने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। माध्यमिक विद्यालयों में भी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाई जा रही हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि 105 विद्यालयों में अभी तक सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बन पाई हैं। जिससे जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने भी इस पर चिंता जाहिर की है।
बताया कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर जिले के 105 माध्यमिक विद्यालयों की अपार आईडी बनाने की स्थिति कम रही है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए गए हैं। कहा गया है कि दो दिन सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाते हुए प्रारूप पर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम को ट्रैक करने में होगी सहायक
विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाए जाने की व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की अकादमिक प्रगति, सह-पाठ्यक्रम और उपलब्धियों को ट्रैक किए जाने में आसानी रहेगी। विद्यार्थियों के रिकॉर्ड-कीपिंग में सुधार करने के साथ ही डिजिटल पहचान भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें