फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग इंस्पेटर्स संघ की मंडल अध्यक्ष से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंडी समिति में किसान नेताओं के साथ धान खरीद को लेकर हुए विवाद के दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा के बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद जिला खरीद अधिकारी और अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करार जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

28 अक्टूबर को मंडी समिति में धान की तौल कराने को लेकर किसान नेताओं ने धरना दिया था, इसी दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों ने भी मानक विहीन धान खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हड़ताल करदी थी। इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर्स संघ की मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने भी बयान देते हुए मानक विहीन धान खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एडीएम संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रेनू मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें