रेल अफसरों की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे लोगाें
को आरक्षण कराने में आ रही दिक्कतों से निजात नहीं मिल पाई है। सर्वर डाउन
होने से आरक्षण टिकट बनने में समय लग रहा है।
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण
कराने को लग रही लंबी लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सर्वर
डाउन की समस्या आरक्षण काउंटर पर बीते कई दिनों से बनी है। तकनीकी कमियों
से आरक्षण काउंटर का सर्वर डाउन है, जिसका खामियाजा टिकट कराने आए लोगों को
उठाना पड़ रहा है।
समस्या से रेलवे मुरादाबाद मंडल के अफसरों को अवगत
कराया गया, पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्टेशन अधीक्षक राम रतन
द्वारा कहा जा रहा कि उन्होंने अफसरों को अवगत करा दिया, पर अफसर सुन नहीं
रहे, वहीं मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एसके श्रीवास्तव ने सिस्टम बदलने का
आश्वासन देने की बात बताई, पर अभी स्थिति तस की तस है।