फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा ने बढ़ाई उमस, लोग पसीना-पसीना

Tue, 16 Jun 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चल रही पुरवा हवाओं के कारण वातावरण में बढ़ रही आर्द्रता से उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। दिन तो दिन अब तो रात में भी उमस भरी भीषण गर्मी होने से लोगों की नींद उड़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पुरवा हवाओं के कारण बढ़ी उमस से लोग बिलबिला रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सूरज के तेवरों में भी कोई खास अंतर नहीं आया। पारा 39 डिग्री के पार होने के लिए बेताब दिखा, तो पुरवा हवा के झोंके लगातार चलने के कारण वातावरण में आर्द्रता ज्यादा रहने से भीषण उमस भरी गर्मी रही। इसी तरह से बीती रात में उमस भरी गर्मी रहने के कारण पसीना-पसीना हुए लोगों की आंखों से नींद गायब रही।

गर्म हवा फेंकते पंखे भी राहत नहीं दिला पाए और लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार को तापमान का अधिकतम स्तर 39.0 तथा न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही और ऐसे में लोग झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं, पर बादल आते हैं और बिना बरसे निकल जाते हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक मिश्र ने बताया कि पुरवा उमस बढ़ाएगी, जिसके बाद बारिश होने की संभावनाएं बनेंगी। कुल मिलाकर सोमवार को भी लोग गर्मी से बिलबिलाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें