सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश
अग्रवाल ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायती
राज सम्मेलन की समीक्षा बैठक में कहा कि यह सम्मेलन कई मायनों में मील का
पत्थर बनेगा।
सांसद ने कहा कि भारतीय संविधान के 74वें संशोधन में सबसे
कम अधिकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के हैं, जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्य एक
कमजोर इकाई के रूप में है, जिसे मजबूत करना चाहिए। कहा कि 8 फरवरी को
जीआईसी मैदान पर त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन होगा।
उन्होंने अमेरिका के
राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे को लेकर दोहरी नीति अपनाने वालों के आने से
देश का कुछ भला होने वाला नहीं कहा। भाजपा की केंद्र सरकार की आलोचना करते
हुए कहा कि काला धन वापसी केवल सपना बनकर रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार
में जितनी कच्चे तेल की कीमतें घटी, उस अनुपात में डीजल के दाम नहीं घटे।
महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। कहा कि सूखा पड़ने से किसान लुट गया। गांवों
का विकास कैसे होगा, इसकी कोई कार्य योजना केंद्र सरकार के पास नहीं है।
कहा कि 23 फरवरी से शुरू होने वाले सदन में यह मुद्दे उठाए जाएंगे। कहा कि
घर वापसी, धर्म परिवर्तन, लव जेहाद के नाम पर भाजपा जनता को बरगला रही है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, राजकु मार अग्रवाल, मिसबहाउद्दीन,
पम्मू यादव, संजय मिश्रा, उदयवीर सिंह, सुभाष पाल, विवेक सिंह, रिजवान, डा.
अरुण मौर्या, उदयराज सिंह, डा. अनुज गुप्ता आदि मौजूद थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी का आभार
जताया।