फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक भी बच्चा कुपोषित न रहे’

Tue, 19 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषण को दूर करने को आयोजित की कई कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में एक भी बच्चा कुपोषित न रहे, इसके लिए सभी लोग मिल कर प्रयास करें, तभी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


कछौना में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कहा कि हमारे देश में बहुत अधिक संख्या में महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। जनपद के लगभग एक लाख 20 हजार बच्चे कुपोषण का शिकार है। उन्होंने कहा कि इसे दूर करने के लिए आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम अच्छे ढंग से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि तभी गांव की सूरत बदलेगी। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि गांव में पोषण दिवसों को आयोजन नियमित रूप से किया जाए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चौरसिया ने बताया कि सोमवार को कछौना, बेहंदर और संडीला में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


22 मई को भरखनी, हरपालपुर व सांडी में, 25 मई को बिलग्राम, माधौगंज और मल्लावां में, 26 मई को सुरसा बावन व हरियावां में और 29 मई को अहिरोरी, टड़ियावां और पिहानी में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें