हरदोई। शनिवार को खाड़ाखेड़ा के पास से गायब हुए बाघ के पंजे के निशान रविवार को भड़ायल तालाब तक मिले। लेकिन उसके आगे बाघ का पता नहीं चला। वन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नए सिरे से कांबिंग शुरू की जाएगी।
वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार ने बताया कि शनिवार को नारायनपुरवा के आगे के गांवों में कांबिंग शुरू की गई। खाड़ाखेड़ा व जरौली गांव में बाघ के पंजे के निशान देखे गए थे। रविवार सुबह भड़ायल तालाब की ओर कांबिंग की गई।
तालाब के पास निशान मिले लेकिन इसके बाद बाघ की हलचल का पता नहीं चला। भड़ायल के आगे गांव तक और अहिरोरी पुलिया मार्ग तक कहीं पंजे के निशान नहीं मिले हैं। वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को पूरे दिन कांबिंग जारी रही। कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को नए सिरे से कांबिंग की जाएगी।