फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहीं की निविदा और काम में भी मनमानी, निकाला अधिक भुगतान

Sat, 11 Jan 2025 11:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पशु आश्रयस्थल के रखरखाव व स्कूल में टाइल्स बिछाने में गड़बड़ी
विज्ञापन

- जांच समिति ने अवर अभियंता और पंचायत सचिव को दोषी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत अलीनगर के मजरा सरंगापुर में परिषदीय विद्यालय में टायलीकरण में न तो निविदा प्रक्रिया अपनाई गई और काम में भी मानकों का ध्यान नहीं रखा गया।
पशु आश्रयस्थल में चरही बनवाले में मानकों की अनदेखी की गई। स्कूल में टाइल्स बिछाने में मनमानी करते हुए 14,000 रुपये का अधिक भुगतान निकाला गया है। जांच समिति ने पंचायत सचिव और अवर अभियंता को दोषी बताया है।
विज्ञापन

टड़ियावां की ग्राम पंचायत अलीनगर के मजरा सरंगापुर में 6 अगस्त को सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने ग्राम चौपाल लगाई थी। ग्रामीणों ने प्रधान और पंचायत सचिव पर काम न कराने की शिकायत की थी। सीडीओ की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में बताया कि 2023-24 में पशु आश्रयस्थ की चारदीवारी और दो चरही बनवाई गईं। चरही का काम सही प्रकार से न कराने से मवेशी चारा खा पा रहे हैं। तकनीकी पर्यवेक्षण के लिए अवर अभियंता दोषी हैं। सरंगापुर परिषदीय विद्यालय में टायलीकरण पहले से फर्श बनी होने के बाद भी पीसीसी का प्रावधान किया गया। यह काम कराए बिना टायलीकरण कराया जा सकता था। टाइल्स का काम एक लाख रुपये से अधिक का होने के बाद भी निविदा नहीं अपनाई गई है। उस समय तैनात रहे पंचायत सचिव रजनीश वर्मा दोषी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें