फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्मी विशेष ट्रेनों का नहीं ठहराव, नियमित ट्रेनों में आरक्षण के लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन तो किया है, लेकिन ट्रेनों का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर नहीं मिला है। तमाम संचालित की गईं ट्रेन पड़ोसी जिला शाहजहांपुर में रुक रही हैं। ऐसे में समर विशेष ट्रेनों का ठहराव न होने से जिले के लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। वहीं, नियमित ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब जल्द ही होने वाली हैं। पर्यटन स्थल पर जाने के लिए लोग टिकट की बुकिंग करने लगे हैं। नियमित चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुके हैं और अधिकांश में नो रूम की स्थिति हो गई है। प्रतीक्षा सूची भी काफी लंबी होने से टिकट कन्फर्म होना मुश्किल लग रहा है। यात्री सिर्फ समर विशेष ट्रेनों पर ही आश्रित हैं। मुरादाबाद मंडल की तरफ से दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए कई दिशाओं में ट्रेन संचालित की हैं, लेकिन ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर नहीं मिल रहा। एक दो ट्रेनें चली हैं तो उनका समय देर रात का होने से यात्रियों को खास राहत नहीं मिल रही है। समर विशेष ट्रेनों का भी लाभ मिलने से जिले के यात्रियों को मायूसी हाथ लगी है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला मंडल के अधिकारी करते हैं।



आरक्षण के लिए लग रही लंबी लाइन

आरक्षण के लिए टिकट खिड़की पर सुबह से ही लाइनें लग जातीं हैं और कुछ ही देर में आरक्षण दो माह बाद संचालित होने वाली ट्रेन का भी फुल हो जाता है। सीआरएस प्रेमलता श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग सभी ट्रेनों की स्थिति दो महीने तक फुल हैं। जैसे ही अगले दिन के लिए ट्रेन खुलती है, उसी दिन सारी सीटें फुल हो जाती हैं। अभी से वेटिंग लिस्ट भी काफी ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें