फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समर विशेष ट्रेनों का नहीं ठहराव, नियमित में भी जगह नहीं

Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहजहांपुर में मिल रहा ठहराव पर हरदोई में नहीं रुक रहीं ट्रेन
विज्ञापन

- ट्रेनों का ठहराव न मिलने से यात्रियों को हो रही असुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन तो कर दिया है, लेकिन इनका ठहराव स्थानीय स्टेशन पर नहीं किया गया है। समर विशेष ट्रेनों का ठहराव लखनऊ में तो रहा है साथ ही तमाम ट्रेनों को पड़ोसी जिला शाहजहांपुर में भी ठहराव दिया गया है।
बड़ी संख्या में स्थानीय स्टेशन से भी यात्री सफर करते हैं। ऐसे में समर विशेष ट्रेनों का ठहराव न होने से जिले के लोगों को मायूसी हाथ लगी है। एक जोड़ा ट्रेन संचालित हुई हैं, लेकिन उसमें भी प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब जल्द ही होने वाली हैं। छुट्टियों में लोग पर्यटन स्थल पर जाने के लिए ट्रेन के टिकट की बुकिंग अभी से करने लगे हैं। ऐसे में नियमित चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण तो फुल हो चुके हैं और अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। प्रतीक्षा सूची भी काफी लंबी होने से टिकट कन्फर्म होना मुश्किल लग रहा है। यात्री अब समर विशेष ट्रेनों पर आश्रित हो रहे हैं।
रेलवे ने यात्रियों कर सहूलियत के लिए समर विशेष ट्रेनों का संचालन करना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद मंडल की ओर से दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए कई दिशाओं में ट्रेनों का संचालन हुआ है, लेकिन ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर नहीं दिया गया है। जबकि पड़ोसी जिला शाहजहांपुर में करीब पांच जोड़ा ट्रेनों का ठहराव किया गया है। हालांकि हरदोई में दरभंगा से दिल्ली के बीच एक ट्रेन संचालित हुई है, लेकिन उसमें भी आरक्षण फुल हो चुके हैं और प्रतीक्षा सूची है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला मंडल के अधिकार करेंगे।
विज्ञापन



आरक्षण के लिए सुबह से लगती लाइनें

रेलवे ने ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए समय सीमा दो माह है। हाल यह है कि आरक्षण के लिए खिड़की पर सुबह से ही लाइनें लग जातीं हैं और कुछ ही देर में आरक्षण उस दिन का भी फुल हो जाता है। सीआरएस प्रेमलता श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग सभी ट्रेनों की स्थिति दो महीने तक फुल हैं। जैसे ही अगले दिन के लिए ट्रेन खुलती है, उसी दिन सारी सीटें फुल हो जाती हैं। अभी से वेटिंग लिस्ट भी काफी ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें