फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहार स्पेशल के बाद समर स्पेशल का नहीं मिला स्टॉपेज

Sat, 20 Apr 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर त्योहार स्पेशल के बाद समर स्पेशल ट्रेनों का भी स्टॉपेज नहीं मिला है। वहीं कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं और काफी विलंब से आ रही हैं। इससे स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियोें को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से 33 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन सात से आठ हजार यात्री यात्रा करते हैं। वर्तमान में ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण और यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मुरादाबाद मंडल की ओर से दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है मगर उनका स्टॉपेज हरदोई स्टेशन पर नहीं दिया गया है।
एक का हरदोई के स्थान पर बालामऊ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज है। वहीं दूसरी को रोजा जंक्शन से लखनऊ स्टॉपेज दिया गया है। इससे इन दोनों समर स्पेशल ट्रेनों को लाभ स्थानीय यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं पंजाब प्रांत में किसान आंदोलन के कारण तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं छह को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इससे स्थानीय स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। स्थानीय स्टेशन पर आने वाली अमृतसर- हावड़ा मेल नौ घंटा 13 मिनट, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटा 42 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 50 मिनट, सद्भावना एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट देरी से आई।
इसके अलावा अन्य कई ट्रेेनें आधा एक घंटा विलंब से आ रही हैं। वहीं चार जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर समर स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें