हरदोई। दीपावली पर्व को छह दिन बचे हैं। लोग घर जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन तलाश रहे हैं लेकिन अप और डाउन रूट की कई ट्रेनों में नो रूम घोषित हो गया है। वेटिंग भी सौ चल रही है। ऐसे में लोगों को त्योहार पर घर पहुंचने को खासा पसीना बहाना पड़ेगा।
डाउन लाइन पर जम्मूतवी से सियालदाह जाने वाली ट्रेन 13152 व डाउन लाइन पर लालगढ़ से न्यू तिनसुकिया जाने वाली ट्रेन 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस में रिजर्वेशन फुल है। इसमें नो रूम घोषित कर दिया गया है। वहीं अप रूट पर न्यू तिनसुकिया से लालगढ़ जाने वाली ट्रेन 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस में दीपावली व उसके आस पास की तारीखों में 60 से 80 तक वेटिंग चल रही है।
ऐसे ही अप रूट पर बनारस से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 50 से 70, अप रूट पर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12229 दिल्ली मेल में 60 से 70, अप रूट पर प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में 40 से 60 तक वेटिंग चल रही है। अप रूट पर सियालदाह से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन 13151 सियालदाह एक्सप्रेस में 60 से 80, डाउन लाइन पर अमृतसर से पंजाब जाने वाली ट्रेन 13006 पंजाब मेल में 60 से 100 व देहरादून से हावड़ा जाने वाली ट्रेन13010 दून एक्सप्रेस में 220 से 240 तक वेटिंग है। ऐसे में लोग घर कैसे जाएं, उनके सामने ये मुश्किल है।