फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विशेष ट्रेनों में भी त्योहार पर नो-रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरदोई से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। त्योहार पर लोगों को सहूलियत देने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन तो किया है, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे अब इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी हो चुकी है।
हरदोई से होकर गुजरने वाली त्योहार विशेष ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोचों में यात्री टिकट ही नहीं ले पा रहे हैं। वहीं, नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में स्थिति और भी गंभीर है।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसके बावजूद रेल यात्रियों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दीपावली से पहले बल्कि त्योहार के कई दिन बाद तक वेटिंग टिकट तक उपलब्ध नहीं हैं।
हरदोई होकर जाने वाली 05284 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 111 तक वेटिंग, एसी इकोनॉमी में सबसे अधिक 70 वेटिंग और थर्ड एसी में 75 वेटिंग तक पहुंच गई है। ट्रेन 03312 चंडीगढ़–धनबाद में 19 अक्तूबर को स्लीपर में सबसे अधिक 107।
विज्ञापन

ट्रेन 04456 नई दिल्ली–धनबाद में, ट्रेन 04022 नई दिल्ली–गोरखपुर एक्सप्रेस में ट्रेन 04416 आनंद विहार टर्मिनल–सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 17 से 22 अक्टूबर तक किसी भी एसी कोच में बर्थ उपलब्ध नहीं है, हालांकि स्लीपर में अभी प्रतीक्षा सूची नजर आ रही है। ट्रेन 04829 जोधपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ चरम पर है। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और थर्ड एसी में सौ से अधिक की प्रतीक्षा सूची है। सीएमआई ने अंबुज मिश्रा ने बताया कि आरक्षण विंडों खुलते ही टिकट बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें