फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 29 किलो वर्फी और 21 किलो छेना नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-41- एसपी तिराहा स्थित वृंदावन स्वीट्स के यहां मौजूद एसडीएम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन

-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर की दो प्रतिष्ठित दुकानों से भरे नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उपजिलाधिकारी सदर की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर की दो प्रतिष्ठित दुकानों पर छापा डाला। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान गुणवत्ताहीन होने की आशंका में में 29 किलो वर्फी और 21 किलो छेना नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई का पता चलते ही कई दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन के साथ रेलवेगंज स्थित सांवरिया सेठ फूड स्वीट्स के यहां पहुंचे। यहां टीम ने छेना का नमूना भरा। इसके बाद टीम एसपी तिराहा स्थित वृंदावन स्वीट्स के यहां पहुंची। यहां टीम ने बूंदी के लड्डू, वनस्पति, मैदा, खोया के दो नमूने, छेना, बेसन और बर्फी का नमूना लिया। अभियान में खाद्य विभाग की टीम को छेना, बर्फी, लाल चटनी आदि गुणवत्ता विहीन होने की आशंका नजर आई। टीम ने 10,150 रुपये कीमत की 29 किलो बर्फी, 6090 रुपये कीमत का 21 किलो छेना, 5400 रुपये कीमत की नौ लीटर लाल चटनी, 5200 रुपये कीमत की 13 लीटर हरी चटनी और 390 रुपये कीमत के 70 पीस मोमोज को नष्ट कराया गया। टीम ने कुल नौ नमूने भरे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के मुताबिक, नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया, मान सिंह निरंजन, अनुराग सिंह, कुमार चित्रसेन, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें