फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता : बब्बन

विज्ञापन
फोटो-36-सुरसा में कार्यशाला को संबो​धित करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दी​क्षित। स्रोत आय
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के सभी 19 विकास खंडों में कार्यशाला आयोजित की गई। टड़ियावां में आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी में जो पदाधिकारी लगाए गए हैं वह तटस्थ रहकर कार्य करें। पार्टी ने जो निर्देश दिए हैं, उसी हिसाब से काम करना है।

टड़ियावां ब्लाक मुख्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक काम करने वाले किसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए सभी लोग मेहनत से काम करें। यहां ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश भी मौजूद रहे। सुरसा ब्लाक मुख्यालय पर हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। बूथ तक संगठन को दुरुस्त कर लें। यहां युवा मोर्चा के जिलाध्यश आकाश सिंह, क्रय विक्रय समिति के सभापति सुशील अवस्थी, श्यामजी मिश्रा, शिवाजी चंदेल आदि मौजूद रहे। जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने संडीला मेें और ओमवर्मा ने अहिरोरी में कार्यशाला को संबोधित किया। शाहाबाद मेें पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने, बावन में श्रीकृष्ण शास्त्री ने, सांडी में राजीव रंजन मिश्रा ने, पिहानी में राजेश अग्निहोत्री ने, बिलग्राम आजाद भदौरिया ने, टोडरपुर में संदीप सिंह ने कार्यशाला को सं बोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें