फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा : शाहाबाद ब्लाक के 15 गांवों में शुरू नहीं हुए कार्य

विज्ञापन
शाहाबाद ब्लाक सभागार में बैठक करते बीडीओ ऋषिपाल सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शनिवार को ब्लाक मुख्यालय में खंड विकास अधिकारी ने तकनीकी सहायकों और ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर इन गांवों में भी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बड़ी संख्या में गैर जनपदों और प्रदेशों से लोग गांवों को लौटे हैं। इन लोगों को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्राथमिकता से शुरू कराने और हर गांव में कम से कम 60 श्रमिकों को काम पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अब तक शुरू हुए कार्यों की समीक्षा शनिवार को खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने ब्लाक सभागार में की।
इस दौरान पता चला कि 15 ग्राम पंचायतों बिलहरी, बिरौरी, दलेलनगर, हूसेपुर लुकमान, किलकिली, मिठनापुर, उधरनपुर, मियांपुर, पसिगवां, पुरवा, पिपरिया, रामपुर हृदय, सहोरा, शाहाबाद देहात, ठेहापुर में मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हुआ है। बीडीओ ने इन ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों को चेतावनी दी। कहा कि सोमवार तक अगर गांवों में मनरेगा कार्य शुरू नहीं हुए तो विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। बैठक में बीडीओ ने कहा कि पारदर्शिता के उद्देश्य से मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम एप पर मजदूरों की हाजिरी लगाई जाएगी और इसी एप पर मनरेगा कार्यों के फोटो अपलोड किए जाएंगे। बैठक में एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी, सूर्यकर्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें