फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कमी और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में यूरिया की कमी और खाद की कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि खाद की किल्लत पूरे प्रदेश में है। धान और गन्ना के लिए इन दिनों खाद की आवश्यकता है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। कुछ जमाखोरों ने खाद की कालाबाजारी शुरू कर दी है। सहकारी समितियों में भी पर्याप्त खाद न उपलब्ध नहीं है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सुनियोजित ढंग से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह सोमवंशी, रविंद्र कुमार मिश्र, नेतम भारतीय, मंजू लता मित्रा, शशिकांत तिवारी, हरिओम त्रिपाठी, शशिबाला वर्मा, उत्कर्ष दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें