पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस का शुभारंभ प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला अस्पताल में किया।
राज्यमंत्री
ने बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक कोई
भी बच्चा ड्राप पीने से छूट न जाए और इसके लिए सभी कर्मचारी तथा अधिकारी
पूरी सजगता के साथ कार्य करे।
उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक भी इस ओर सजग
रहकर अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा.
रंजना श्रीवास्तव, डा. विजय सिंह, डा. अश्वनी कुमार, डा. अमरजीत अजमानी,
डा. विजय कुमार, डा. एके गुप्ता और डा. समरूल हसन आदि मौजूद थे।