संडीला। पुलिस ने लखनऊ से आकर कस्बे में बुलट से स्टंट कर रहे नौ युवकों को हिरासत में लिया है। इनके पास से कब्जे में ली गई सात बुलट भी सीज कर दी गई हैं। युवकों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि बुधवार की शाम कुछ युवक कस्बे में बुलट बाइकों से स्टंट कर रहे थे। बाइकों में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगवाए गए थे। सूचना मिलने के बाद कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने सात बाइकों को कब्जे में लेकर स्टंट कर रहे नौ युवकों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शाहबाज अहमद, एजाज अहमद, मोहम्मद आसिफ, आतिफ व सलमान गाजी निवासी बालागंज लखनऊ, जुनैद खान निवासी शीतलगंज बांगरमऊ उन्नाव, दानिश निवासी दुलारमऊ मलिहाबाद लखनऊ, मोहम्मद नदीम निवासी लाल मस्जिद ठाकुरगंज लखनऊ और समरखान निवासी ग्राम केवलहार थाना मलिहाबाद जिला लखनऊ बताया। कोतवाल ने बताया कि सातों बाइकों को सीज करा दिया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।