बरसोहिया। कटरा बिल्हौर हाईवे पर शुक्रवार को नीलगाय से बाइक के टकराने से उन्नाव के बांगरमऊ निवासी दंपति और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी हरपालपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, परिजनों के अनुसार घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी सरताज खान (30) रिश्तेदारी में फर्रुखाबाद गए थे। शुक्रवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी और बच्चा रहमान खान (12) भी थे। लोनार थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर शेखपुर-बरसोहिया के बीच बाइक नीलगाय से टकरा गई।
घटना में इससे दंपति व उनका बेटा घायल हो गए। महिला और बच्चे के सिर में ज्यादा चोटें आईं हैं। लोगों ने तीनों को सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। प्रभारी चिकित्साधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि तीनों घायलों को ज्यादा चोटें आई हैं।