फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में दम घुटने से उन्नाव के युवक की मौत

Fri, 03 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  सद्भावना एक्सप्रेस में परिवार के साथ यात्रा कर रहे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। युवक उन्नाव का निवासी था और चंडीगढ़ से लौट रहा था। युवक की पत्नी की सूचना पर जीआरपी ने हरदोई स्टेशन पर शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्हना गांव निवासी राजेंद्र (40) करीब दो साल से चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी नन्हकी के अलावा सात बच्चे हैं।

दमा की बीमारी से पीड़ित राजेंद्र शुक्रवार को पत्नी और बच्चों के साथ गांव लौट रहा था। वह सद्भावना एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार था। भीड़ अधिक होने के कारण राजेंद्र, पत्नी व बच्चों के साथ शौचालय के पास बैठा था।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे रुड़की स्टेशन पर कुछ और लोग बोगी में चढ़ गए। भीड़ बढ़ने से राजेंद्र का दम घुटने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। भीड़ कुछ कम होने पर अगले स्टेशन पर नन्हकी ने टीटीई को सूचना दी। सुबह करीब 10 बजे ट्रेन हरदोई पहुंची। टीटीई ने जीआरपी को सूचना देकर शव उतरवाया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें