फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में रेफरी बने निखिल

विज्ञापन
फोटो- 28- नि​​खिल सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। उत्तराखंड के रुद्रपुर में होने वाली सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में तकनीकी कोच का दायित्व जिले के खिलाड़ी को दिया गया है। शहर के नई बस्ती निवासी खिलाड़ी ने फेंसिंग में कई उपलब्धि हासिल की हैं और वर्तमान में कोच की भूमिका निभा रहे थे। अब उनका चयन रेफरी के लिए किया गया है। इस पर उनके शुभचिंतकों और परिजन ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

शहर के नई बस्ती निवासी निखिल सिंह ने फेंसिंग खेल में जिले का परचम लहराया है। उन्होंने वर्ष 2025 में पटियाला स्थित एनएसएनआईएस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (फेंसिंग) से किया। वर्ष 2026 में प्रशिक्षण प्राप्त कर फेंसिंग कोच की योग्यता हासिल की। वह इन दिनों कोच की भूमिका निभाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। कोच के रूप में पहचान बनाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी मिली है।
सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगा। इसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों के फेंसिंग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) की तरफ से जारी निर्देशों में उन्हें मेन्स ईपी रेफरी और नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता के दौरान मुकाबलों में नियमों का पालन कराने और खेल संचालन में तकनीकी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी निखिल के पास होगी। पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, फेंसिंग खिलाड़ी व प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें