फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.....जनता कर्फ्यू के समर्थन में टाला निकाह, अब आज आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए एक परिवार ने बेटी का निकाह एक दिन के लिए टाल दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय गौरी निवासी सैयद आफताब हुसैन ने पुत्री शायला बानो का निकाह उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरसेनी निवासी हसीब पुत्र सुफियान के साथ तय किया था। 22 मार्च रविवार को निकाह होना था। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का एलान कर सभी से सहयोग मांगा।
आफताब और उनके परिजनों ने भी देशहित में इसमें सहयोग किया। आफताब के मुताबिक लड़के पक्ष के लोगों से हालात को लेकर चर्चा की और निकाह की तारीख एक दिन आगे बढ़ा देने का अनुरोध किया। लड़के पक्ष के लोगों ने भी इस पर सहमति दे दी। आफताब ने बताया कि अब सोमवार को निकाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें