स्टेट बैंक ने प्रदेश में बरेली के बाद हरदोई सिटी को
नई हाईटेक मशीन की सौगात दी है। यह मशीन सीडीएम एवं एटीएम की टू इन वन
मशीन है, जिससे कै श डिपाजिट एवं कैश बिड्राल की सेवाएं अगले सप्ताह शुरू
करने की योजना है। इसके बाद एसबीआई मुख्य शाखा स्थित एटीएम की तस्वीर बदल
जाएगी।
ज्ञात हो कि स्टेट बैंक मुख्य शाखा में ग्राहकों को पैसा
निकालने को एटीएम के साथ पैसा जमा करने के लिए सीडीएम मशीनों की सुविधाएं
दी जा रही हैं। इन दोनों मशीनाें के अलग-अलग केंद्र बने हुए हैं। एटीएम की
सुविधा कमोवेश बैंकों में मुहैया हैं, पर कैश डिपाजिट मशीन की सुविधा
एसबीआई द्वारा ही दी जा रही है।
एसबीआई ने एटीएम से कैश डिपाजिट एवं कैश
बिड्राल सुविधा देने की व्यवस्था की है। इसके लिए मुख्य शाखा के सामने
स्थित एटीएम केंद्र में मशीन को लगाया गया है। मुख्य प्रबंधक अशोक चंद्रा
ने मशीन आने के बाद स्थापना की कार्रवाई शुरू करा दी है। बताया कि प्रदेश
में बरेली के बाद हरदोई को यह मशीन मिली है।
अन्य शहरों में भी मशीन
लगाने का कार्य हो रहा, पर हरदोई में यह मशीन अगले सप्ताह सेवाएं शुरू कर
देगी। बताया कि यह मशीन एटीएम का प्रतिरूप है। इसमें कैश डिपाजिट की सुविधा
बढ़ा दी गई है। अब लोग एटीएम से 24 घंटे पैसे निकालने के साथ ही पैसे अपने
एकाउंट में जमा भी कर सकेंगे।
पैसे निकालने को जहां एटीएम कार्ड का प्रयोग
पहले की तरह होगा, वहीं पैसा जमा करने को जमा विकल्प में जाकर अपना एकाउंट
नंबर एवं खाते में दर्ज मोबाइल नंबर भरना होगा। अधिकतम 49,999 रुपये रकम
जमा की जा सकेगी।