सपा विधायक श्याम प्रकाश ने उमरसेढ़ा, सआदतनगर और
कुंवरपुर वसीठ गांवों के 1,696 कृषकों को 44 लाख 36,015 हजार रुपये की
सहायता चेक बांटे। विधायक ने कहा कि छूटे हुए गांव और कस्बाई किसानों को भी
शीघ्र ही सहायता चेकें मुहैया कराने का प्रयास जारी है।
विधायक
श्यामप्रकाश ने उमरसेढ़ा गांव में कहा कि दैवीय आपदा पीड़ित किसानों को सपा
सरकार ने पूरा सहारा देने का प्रयास किया है। कहा कि हर कदम कृषकों के साथ
रह कर सरकार ने साबित किया कि वह जवान और किसानों के साथ समाज के सभी
वर्गों के हितों की रक्षक है।
यहां पर विधायक ने एसडीएम अशोक शुक्ला, ब्लाक
प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता जेपी व चेयरमैन पिहानी डा. सईद खां के साथ 941
कृषकों को कुल 19 लाख 92385 हजार रुपये के चेक बांटे। इससे पहले गांव
पहुंचने पर अतिथियों का प्रधान संघ की अध्यक्षा पूनम वर्मा ने स्वागत किया।
इसके बाद सआदतनगर गांव में पहुंच कर विधायक ने अफसरान के साथ 351 किसानों
को 12 लाख 81550 हजार रुपये और कुंवरपुर वसीठ गांव में पहुंच कर 404
किसानों को 11 लाख 62080 हजार रुपये की चेकें वितरित कीं। कार्यक्रम के
दौरान विधायक प्रतिनिधि रवि प्रकाश, धर्मेश मिश्रा, रफ्फन खां, सिल्लू
शुक्ल, सरनाम सिंह, बबलू राभा आदि लोग
मौजूद थे।