फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सखौरा में शुक्रवार सुबह नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम सखौरा निवासी अनूप खेती करता है। उसका विवाह एक माह पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैरा निवासी रजनी (21) के साथ हुआ था। गुरुवार देर रात उसने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों ने शुक्रवार सुबह शव देखा। घटना की जानकारी पर मृतका की मां कांति अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गई। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें