फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार

Thu, 24 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संघ के बुधवार को देर शाम आए परिणाम के बाद उसी दिन संघ अध्यक्ष व महामंत्री ने बाबा मंदिर पहुंचकर शीश झुकाया। गुरुवार को कचहरी पहुंचे संघ अध्यक्ष ने एक एक वकील के बस्ते पर जाकर उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए आभार जताया। संघ महामंत्री ने वकील घर पहुंचकर भी वकीलों को गले मिलकर बधाई  दी।

कोषाध्यक्ष पद पर जीते मनोज अवस्थी, संयुक्त मंत्री बने अंचल द्विवेदी आदि कई पदाधिकारियों ने कचहरी में सभी अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहीं चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों ने भी खुलेमन से वकीलों से मुलाकात की और समर्थन देने के लिए आभार जताया। जीत हार के कारणों पर भी वकील अलग अलग गुटों में चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ महामंत्री कमलेश पांडे ने बताया कि दो जनवरी को संघ कार्यकारिणी व इल्डर कमेटी की बैठक है जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र वितरण पर चर्चा होगी। नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण पर उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी व नव निर्वाचित कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक जनवरी में होगी। जिसमें सर्वसम्मति से शपथ ग्रहण की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें