फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम के फार्म भरने में रुचि नहीं ले रहे शिक्षक

Mon, 05 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन स्कीम बंद होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए न्यू पेंशन स्कीम की शुरुआत की गई थी। लगभग सभी संगठन पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्या ने खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षकों से न्यू पेंशन स्कीम के तहत फार्म एस(1) भरवाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत परिषदीय स्कूलों के 12,256 शिक्षकों को फार्म भरना हैं, लेकिन शिक्षक न्यू पेंशन स्कीम के तहत फार्म भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

तीन माह होने के बाद भी कुछ शिक्षकों को छोड़कर अधिकतर शिक्षकों ने फार्म भरकर जमा नहीं किए हैं। इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी का कहना है कि सभी खंड शिक्षाधिकारी को दोबारा पत्र लिखा जाएगा और ब्लाक स्तर के माध्यम से शिक्षकों से न्यू पेंशन स्कीम के फार्म जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें