हरदोई। भाजपा सांसद जय प्रकाश ने रविवार को ग्राम बिलालपुर एवं रहीमपुर में चौपाल लगाई। गांव के लोगों ने सांसद से कहा कि पिछले कई सालों से नए हैंडपंप लगने बंद हो चुके है और पुराने हैंडपंप खराब होने के बाद जमींदोज हो चुके है। ऐसे में गर्मी में पेयजल की समस्या होगी।
ग्रामीणों ने कहा कि नए हैंडपंप लगाए जाएं या फिर पुराने हैंडपंपों को रिबोर कराकर दुरुस्त कराया जाए। ग्रामीणों ने सांसद से गांवों गलियारों में सोलर लाइट लगवाने की मांग की।
सांसद जय प्रकाश ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि सरकार सबका साथ व सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। गांव को साफ स्वच्छ रखने में सभी गांव के लोग जागरूक रहे।
कहा कि सड़क आदि की जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें भी दूर कराया जाएगा।
इस मौके पर प्रधान राकेश कश्यप, श्रवण, अमित प्रधान, प्रधान सोनपाल वर्मा, प्रधान बबलू, प्रधान राधामोहन, प्रधान सुभाष, नीरज पांडे, राकेश गुप्ता, कमलेश सिंह, संजय भदौरिया, अखिलेश, सतीश कुमार, सुरेश, फतेह चंद, संत कुमार त्रिवेदी, प्रदीप पाठक, जितेंद्र सिंह, निरंकार सिंह, दिलीप गुप्ता, राम सिंह आदि मौजूद रहे।