नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित सभी 62 फाइलों को
सार्वजनिक कराने की मांग समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर शिवसेना के
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना
प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की
मांग की।
राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम
के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक कराने
की मांग पूर्व में भी की जा चुकी है, जिसके बाद कोई ठोस कदम न उठने के बाद
सांकेतिक प्रदर्शन करने को एक बार फिर से शिवसेना बाध्य हुई है।
उन्होंने
कहा कि ब्रिटिश हुकूमत से सत्ता हस्तांतरण के समय प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर
लाल नेहरू द्वारा नेताजी के विरुद्ध किया गया करार भी सार्वजनिक किया जाए।
नेताजी पर प्रोफेसर अनुज धर द्वारा लिखित पुस्तकों रहस्यमयी सुभाष और
विद्रोही सुभाष पर लगाए गए प्रतिबंध को भी समाप्त किया जाए।
इस दौरान
धरने पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की तथा
प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर उस पर
अमल कराने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा जिला अस्पताल
तिराहे पर नेजा जी सुभाष चंद्र बोस क ी प्रतिमा को स्थापित कराने की भी
मांग की गई।