फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर छापा

Mon, 08 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के सामने बगैर लाइसेंस के चल रहे एक बैंडेज कारखाने पर रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर व कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। टीम को यहां पर भारी मात्रा में तैयार व कच्चे माल के अलावा ब्लीचिंग पाउडर समेत अन्य सामान मिला। टीम ने मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बगैर लाइसेंस के चल रहे बैंडेज कारखाने की जानकारी पर ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे, चौकी इंचार्ज विपिन यादव की अगुवाई में टीम ने कारखाने पर छापा मारा। मौके पर मिले दो लोगों से टीम ने पूछताछ की तो उनके पास कोई लाइसेंस व कागजात मौजूद नहीं मिले। बताया कि करीब एक साल से यह कारखाना चल रहा था।

टीम ने तैयार बैंडेज की 35 गांठें बरामद कीं। एक गांठ में 20 मीटर के 200 थान बंधे हुए थे और बिकने के लिए तैयार थे। इसके अलावा करीब 11 गांठें बिना छली थान की बरामद र्हुई। वहीं एक हजार थान धुले हुए, जिन्हें सुखाने को रखा गया था और 50 बोरी ब्लीचिंग पाउडर बरामद की।
विज्ञापन


दुबे ने बताया कि इनमें से कुछ थान को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कारखाना मालिक यूसुफ फरार हो गया। मौके पर काम कर रहे बृजेश कुमार निवासी महसोना व लतीफुर्रहमान निवासी नेरवा गौसगंज को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध ड्रग्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

इसके अलावा बगैर लाइसेंस के पट्टियां बनाने तथा कई प्रकार के टैक्स चोरी के मामले में कारखाना मालिक पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बरामद माल को कब्जे में लेकर एक क मरे मेें भरवाकर कमरे को सीज कर दिया। टीम ने मामले की जानकारी एसडीएम संजीव सिंह व तहसीलदार को भी दी है।

एसडीएम ने बताया कि वह बाहर हैं और सोमवार को लौटने पर मामले की जांच कराएंगे। उधर, छापामारी करने वाली टीम ने बताया कि यूसुफ ने पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे कारखाने में शामिल कर लिया है। इस जमीन पर उसने पंपिंग सेट भी लगा रखा था। पास स्थित नलकू प संख्या 4 से पाइप लाइन भी अवैध रूप से जोड़ रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें