फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मामा के तिलक से लौट रहे भांजे की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। मामा के तिलक से मौसा के साथ बाइक से वापस घर जा रहे बालक की दुर्घटना में मौत हो गई। मौसा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। शुक्रवार दोपहर हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर हुई घटना की जांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की है।
विज्ञापन

सिलवारी निवासी राम प्यारे की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में है। रामप्यारे के साले पुष्पेश का तिलक बृहस्पतिवार रात था। इसमें शामिल होने के लिए रामप्यारे, पत्नी रामप्यारी, पुत्र गोपाल (12) और सोहन (1) के साथ गया था। कार्यक्रम में रामप्यारे का साढ़ू शिशुपाल (40) भी गया था। शिशुपाल भी सिलवारी में रहता है। शुक्रवार दोपहर शिशुपाल बाइक से गोपाल को लेकर वापस गांव आ रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर महरेपुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में गोपाल और शिशुपाल घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। गोपाल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शिशुपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



बेटे को आराम देने की थी चाहत पर मिली मौत
रामप्यारे ने खुद ही अपने बेटे गोपाल को साढ़ू शिशुपाल के साथ बाइक से घर भेज दिया था। रामप्यारे अपनी पत्नी रामप्यारी और पुत्र सोहन के साथ बस से गांव वापस आने के लिए सवार हुआ था। उसने बताया कि बेटे काे गर्मी में बस में परेशानी न हो इसलिए साढ़ू की बाइक पर बैठा दिया था। रास्ते में हुई दुर्घटना में गोपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें