माधौगंज थाना क्षेत्र में चाची के साथ अवैध संबंधों
के शक में चाचा ने भतीजे की तबल से काटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में
सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट
दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज
थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर कुरसठ निवासी श्रीराम (55) पुत्र भगोले
शुक्रवार की सुबह 6 बजे गांव के किनारे सरपंच के गन्ना के खेत में शौच को
गए थे। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला रामविलास तबल (फरसा) लेकर उसके पास
पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया।
उसने तबल से हमला कर श्रीराम को मरणासन्न
कर दिया। घटना से आसपास के लोग आ गए तो वह मौके से भाग गया। घटना की
जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर उसको चिकित्सक ने
मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी होने पर थाना
पुलिस गांव पहुंची और घटना के विषय में जानकारी ली। वहीं शहर कोतवाली पुलिस
ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम
हाउस में मौजूद श्रीराम के पुत्र विनोद ने बताया कि मारने वाला आरोपी उसके
खानदान का है और वह रिश्ते में उसका बाबा लगता है।
बताया कि राम विलास को
शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके पिता श्रीराम के अवैध संबंध हैं। इसी बात
को लेकर उसका गुरुवार को उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था और उसने अपनी
पत्नी को मारापीटा था। विनोद ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी इसी बात को लेकर
उसने अपनी पत्नी को मारापीटा था।
जिस पर वह लुधियाना अपनी बहन के पास काम
करने चली गई थी। 15 दिन पूर्व ही उसकी पत्नी गांव आई थी। उसने बताया कि वह
दो भाई है। उसके पिता मजदूरी करते थे। उधर, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने
बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश मेें छापामारी की जा
रही है।