फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में न जले अलाव न मिला रैन बसेरा

Fri, 18 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से कोहरे से तो भले ही राहत मिल गई हो लेकिन दिन में खिली धूप से रातें और भी ठंडी हो गई हैं। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए हीटर या अन्य संसाधनों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। जबकि नगर पालिका की ओर से न तो अभी तक शहर में कहीं अलाव जलवाए गए हैं और न ही रैन बसेरा का निर्माण कराया गया। ऐसे में कमजोर तबके के लोगाें को रात गुजारने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अलावा न जलने की वजह से लोग कूड़ा करकट इकट्ठा करके खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि गरीब बेचारें फटी लिपटी शालों से ही अपने आप का बचाव करते ठिठुरते हुए देखे गए। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि सभी तहसीलों के एसडीएम को जरूरत के अनुसार अलाव जलवाने के निर्देश दिए है इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई।

आठ डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान
दिन में भले ही सूरज निकल रहा है लेकिन रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से जहां एक ओर ठिठुरन का अहसास हो रहा है वहीं रात का तापमान कम हो रहा है। बीते कुछ दिनों से रात का तापमान आठ से साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था लेकिन गुरूवार को न्यूनतम तापमान में कमी आई है और अब तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। वहीं गुरूवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिस पर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें