फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र निवासी अधेड़ ने घर में घुसकर पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास और विरोध पर पथराव करने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अधेड़ ने बताया कि मंगलवार रात उसकी 14 वर्षीय बेटी घर की दूसरी मंजिल पर थी। आरोप लगाया कि गांव निवासी पड़ोसी छत से उसके घर की छत पर आया और उसकी बेटी को दबोच लिया। आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी पर आरोपी का भाई व पिता घर के बाहर आ गए और पथराव करने लगे। इसमें उसकी बेटी, बेटा व पत्नी समेत कई लोग घायल हो गई। हमलावर आरोपी को मौके से छुड़ा ले गए।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसके भाई की सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर आई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की जगह उसे ही थाने ले गई। कुछ देर बाद पुलिस आरोपी को पकड़ लाई और उसे छोड़ दिया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें