फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर मल्लावां कोतवाल से स्पष्टीकरण

Tue, 05 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी ने लापता छात्रा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल मल्लावां से जवाब  तलब करते हुए कहा कि छात्रा के गायब होने की तहरीर देने के बावजूद उन्होंने किन कारणों से गुमशुदगी दर्ज नहीं की। एएसपी के तेवर से मातहतों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अभी तक बालिका के हत्या आरोपी तक नहीं पहुंच पाई जिसके  चलते गांव में तनाव व्याप्त है। ज्ञात हो कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 28 अप्रैल की रात से एक नौ वर्षीय छात्रा उस वक्त लापता हो गई, जब वह गांव में एक बारात देखने गई थी। परिजनों ने खोजबीन की, पर सुराग नहीं लगा।

29 अप्रैल को पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी, पर कोतवाली पुलिस ने वह भी दर्ज नहीं की। बीते दिन उसका शव गांव के पश्चिमी खेत के एक गड्ढे में पड़ा मिला था। परिजनों ने बेटी को अगवा कर दुष्कर्म की आशंका जताई थी। इस मामले में कोतवाली  पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कोतवाल श्याम बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


साथ ही इस बीच गांव जाने के संबंध में पूरा विवरण तलब किया है। उन्होेंने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर दोबारा लापरवाही बरती गई तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, मल्लावां क्षेत्र के एक गांव में मिले 9 वर्षीय छात्रा के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि स्लाइड की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें