फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: औद्योगिक इकाइयों में उपयोग हो रही नीम कोटेड यूरिया, तीन पर एफआईआर

Tue, 29 Jul 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। औद्योगिक इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया के स्थान पर नीम कोटेड यूरिया उपयोग में लाई जा रही है। सैंपल की जांच में नीम कोटेड यूरिया की पुष्टि हुई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने एक फैक्टरी संचालक समेत यूरिया आपूर्तिकर्ता दो फर्म के संचालकों पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी होने से कोतवाली संडीला और कछौना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन




खरीफ फसलों में किसान यूरिया की एक-एक बोरी के लिए लाइन में लग रहे हैं। वहीं, औद्योगिक इकाइयों में नीम कोटेड यूरिया का उपयोग किया जा रहा है, जबकि फैक्टरियों के लिए टेक्निकल ग्रेड यूरिया के उपयोग की छूट है।



जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में यूरिया के उपयोग की जांच के लिए नौ जून को छापा मारा गया। इस दौरान संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थिति मेसर्स ग्रीन प्लाइ संडीला प्राइवेट लि. और साफ यीस्ट प्राइवेट लि. संडीला के स्टोर में यूरिया मिली थी। इसे टेक्निकल ग्रेड यूरिया बताया गया था। दोनों फैक्टरियों से यूरिया के सैंपल लिए गए थे। जांच में टेक्निकल यूरिया के स्थान पर नीम कोटेड यूरिया की पुष्टि हुई है। नीम कोटेड यूरिया सरकार से अनुदानित यूरिया है और खेती-किसानी में उपयोग के लिए होती है।
विज्ञापन




बताया कि मेसर्स ग्रीन प्लाइ संडीला प्राइवेट लि. में जांच के समय एचआरए ललित सिंह मिले थे। उन्होंने स्टोर दिखाया, वहां पर 66 बोरी यूरिया थी। ऐसे ही साफ यीस्ट प्राइवेट लि. में एचआर मैनेजर आलोक अवस्थी और धीरज कुमार मिले थे। उन्होंने स्टोर दिखाया, जिसमें 800 बोरी यूरिया मिली थी। ग्रीन प्लाइ में एचआरए ललित सिंह यूरिया की आपूर्ति सेंट्रल दिल्ली की फर्म मेसर्स एमएनएस केमिकल्स से लिए जाने के बिल-वाउचर दिखाए। इस आधार पर एमएनएस केमिकल्स की संचालक सोनम गोयल और ग्रीन प्लाइ संडीला प्राइवेट लि. के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। ऐसे ही साफ यीस्ट कंपनी के एचआर मैनेजर आलोक अवस्थी ने यूरिया की आपूर्ति के बिल-वाउचर मनीषा ट्रेडिंग कं. नई दिल्ली के दिखाए थे। उसी आधार पर मनीषा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अश्वनी भारद्वाज के विरुद्ध रिपोर्ट कराई गई है।

स्टॉक में मिली यूरिया के उपयोग पर लगाई गई रोक
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक निरीक्षक अमीनुद्दीन अंसारी से जांच कराई गई। इसमें ग्रीन प्लाई संडीला प्राइवेट लि. में 50 बोरी टेक्निकल ग्रेड यूरिया मिली, जिसके प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। साफ यीस्ट प्राइवेट लि. में जांच के दौरान मिली 800 बोरी यूरिया का उपयोग कर लिया गया था। 12 और 14 जुलाई को 500-500 बोरी टेक्निकल ग्रेड यूरिया की आपूर्ति ली गई है। इसमें से 893 बोरी यूरिया स्टॉक में मिली। इसके उपयोग पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें