फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज से बढ़कर है शिक्षक का दायित्व: बीईओ

विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र सुरसा में नवनियुक्त शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते बीईओ सुरसा भग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। चयनित शिक्षक ऊर्जावान हैं। अपनी ऊर्जा को विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों में भरकर उनको भविष्य में आगे बढ़ाने का कार्य करें। शिक्षक का दायित्व समाज में सबसे बढ़कर है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सुरसा के परिसर में सम्मान समारोह में हुए मुख्य अतिथि टड़ियावां खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने यह बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा भगवान राव ने कहा कि बच्चे हमारे कल के कर्णधार हैं।
उन्हीं पर हमारे देश का भविष्य टिका है। हमको बच्चों पर विशेष ध्यान देना है। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत राजपूत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
विज्ञापन

शिक्षा व स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। ब्लॉक सुरसा के प्रेरक शिक्षकों में ब्रजेश कुमार सिंह, लाल बहादुर, मंजू वर्मा, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, राजीव लोचन, रामसुखी गौतम आदि को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील यादव, अनिल कुमार , वीरेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, सुभाष यादव, एआरपी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें