फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार: जीतू

विज्ञापन
फोटो-9-लक्ष्मीपुरवा में आयोजित घेरा कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते मुलायम सिंह य? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं। देश बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार बेरोजगार व नौजवान विरोधी सरकार है। यह बात गांव डिघिया में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने
विज्ञापन

युवा घेरा कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार की गलत नीतियों से शिक्षा महंगी होती जा रही है। सरकार ने छात्र संघ चुनाव बंद करा कर लोकतंत्र व नौजवानों की आवाज दबाने का काम किया है। कार्यक्रम को आयोजक प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा आदर्श दीपक मिश्रा, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान जिला सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव अनमोल गुप्ता मोनू, जिला सचिव सतेंद्र सिंह पानू, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
युवा घेरा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरदोई। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में लक्ष्मीपुरवा में युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे संत थे जिन्होंने आध्यात्म को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा था। उनके राष्ट्रवाद में गरीबों, वंचितों के प्रति त्याग, सेवा, और समर्पण को प्राथमिकता दी, उन्होंने विश्व में भारतीय ज्ञान संस्कृति एवं गौरव का बोध कराया। उन्होंने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ सिखाया था। सपा नेता परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, आकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव गोलू, नगर अध्यक्ष रजत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें