फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश, अशोक सिंह और अशोक वाजपेयी कार्य समिति में शामिल

विज्ञापन
फोटो-32-नरेश अग्रवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची गुरुवार शाम जारी कर दी गई। हरदोई से तीन भाजपा नेताओं नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह मुनौरापुरा और सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सात बार विधायक, तीन बार कैबिनेट मंत्री और तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल को भाजपा ने प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया है। हालांकि भाजपा नरेश अग्रवाल के राजनीतिक अनुभव का समय-समय पर विशेष जिम्मेदारियां देकर सकारात्मक इस्तेमाल करती रही है।
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुनौरापुर को भी प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन

अशोक सिंह संघ के स्वयंसेवक होने के साथ ही पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं। पिछले वर्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने की रेस में भी थे, लेकिन सफलता नहंीं मिली थी।
मौजूदा समय में उनके पास नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक का भी दायित्व है। इस सबके अलावा राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी को भी प्रदेश कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य सांसद होने के नाते बनाया गया है। डॉ. वाजपेयी भी छह बार विधायक, तीन बार मंत्री रह चुके हैं।

फोटो-33-डॉ. अशोक वाजपेयी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-34-अशोक सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें